हाजीपुर, वैशाली: जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह से आज उनके कार्यालय कक्ष में वर्ष 2025 बैच के आईएएस प्रशिक्षु विशाल एवं सौरभ सुमन ने शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों प्रशिक्षु हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में अपना फेज-1 प्रशिक्षण पूर्ण कर अवकाश पर अपने गृह क्षेत्र आए हुए हैं।

मुलाकात के दौरान डीएम ने दोनों प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जमीनी समझ, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने की बात कही।
विशाल, जो हिमाचल प्रदेश कैडर से संबंधित हैं और वैशाली के हाजीपुर के निवासी हैं, ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं सौरभ सुमन ने भी अपने प्रशिक्षण एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
जिला पदाधिकारी ने दोनों प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा अधिकारियों की ऊर्जा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। यह भेंट प्रेरणादायक एवं अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर रही।
