बिदुपुर, वैशाली, 8 अप्रैल 2026: वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिदुपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को बिदुपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो मोटरसाइकिल के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल भगत, कुंदन सिंह, मिंटू कुमार और शैलेन्द्र कुमार शामिल हैं।
वहीं, 5 अप्रैल 2026 को फुलवरिया गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों—सतीश कुमार, रितेश कुमार और अनिल राय—को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा, बिदुपुर थाना कांड संख्या 21/24 से जुड़े चोरी के एक मामले में एक अन्य आरोपी संजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
👉 वैशाली पुलिस ने आम लोगों को आश्वस्त किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। इसकी जानकारी सदर SDPO ने प्रेस वार्ता में दिया।
