न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बिदुपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, जुलूस निकालकर गूंजे देशभक्ति के नारेबिदुपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिदुपुर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में मिली अप्रत्याशित जीत की खुशी में जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर एवं जलेबी बांटकर खुशी साझा की।

जश्न के दौरान बिदुपुर गर्दनिया चौक से गांधी चौक तक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल देशभक्ति से सराबोर करते रहे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भारतेंदु ऋतुराज, जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज, मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह एवं रमाकांत गिरी सहित अमित कुमार बबलू, ब्रजमोहन कुमार साह, प्रमोद कुमार राय, राजेश प्रसाद, रंजीत प्रसाद यादव, वैद्यनाथ सिंह, मोहन कुमार, राणा रणजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विद्या भूषण सिंह, मुकेश चौरसिया, पवन सिंह, राहुल ठाकुर, रिंकू चौरसिया, अमोद कुमार सिंह, शंभू कुमार, दिनेश दास, हरेराम यादव, नवीन कुमार राम, नलिनी भारद्वाज, राजकिशोर राम, गुरु प्रसाद, राहुल निराला, डॉक्टर सुधीर सिंह, कर्ण ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
