न्यूज़ डेस्क, बेतिया। जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
प्रशासनिक टीम पूरे जिले में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप एलपीजी बैकलॉग तेजी से कम हो रहा है और आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए 11 अप्रैल से जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू होगा, जिसमें गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के पास 29,041 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बीते दिन 13,352 सिलेंडरों की सफल डिलीवरी की गई है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज प्राप्त 28 शिकायतों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन हेतु भेज दिया गया है।
प्रशासन ने जिलेवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा है कि एलपीजी संबंधी किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता जिला कंट्रोल रूम के नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 पर संपर्क कर सकते हैं।
#WestChamparan #BettiahNews #LPGUpdate #BiharNews #VaanishreeNews #BettiahAdmin #GasSupply