न्यूज़ डेस्क बिदूपुर। बिदुपुर बाजार स्थित बिन्दा मैरेज हॉल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता एवं संचालक जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने किया। बैठक में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भावी उम्मीदवार सह जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा की मौजूदगी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरे दम ख़म के साथ इस चुनाव में बिदुपुर प्रखंड से एकतरफ़ा वोट देकर विजयी बनाने का संकल्प के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी।
अभिषेक झा ने कहा कि माननीय नेता ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है और मुझे उम्मीदवार बनाया है तो आप सबकी सहयोग से इस चुनाव में जीत अवश्य होगी। यह जीत कोई हमारी जीत नहीं होगी यह जीत आप सवों की जीत होगी, यह जीत तिरहुत स्नातक के वोटर जनता कार्यकर्त्ता की जीत होगी। मैंने चुनाव में पराजय के बावजूद भी आपलोगो के बीच हमेशा बना रहा और आप लोगों से जुड़ा रहा यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह जी ने अपनी सम्बोधन में कहा कि हम एनडीए के कार्यकर्त्ता इतना मजबूत है कि दो हजार बीस के विधानसभा चुनाव में आठ में से सात सीटों पर अपनी जीत हासिल किया और आठवें सीट भी मामूली अंतर से पराजित हुए थे, इसका भरपूर फायदा हमें तिरहुत स्नातक के चुनाव में देखने को मिलेगा। जदयू प्रदेश महासचिव रविन कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए के एक एक कार्यकर्त्ता अभी से ही इस दिशा में लग जाए ताकि हमलोगों का एक ऐतिहासिक जीत हो और इसकी मजबूती हमारे नेता को मिल सके।
बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह बीस-सूत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी, लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस-सूत्री सदस्य डॉ. संजीव कुमार निराला, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस-सूत्री सदस्य गुड्डू कुमार सिंह, प्रत्याशी अभिषेक झा, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव रॉबिन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार चौरसिया, शक्ति किशोर, राधाकांत सिंह, भारतेन्दु ऋतुराज, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, अंजन कुमार सिंह, धर्मवीर ठाकुर, रितेश कुमार सिंह, गजेन्द्र भगत चौरसिया, किरण गुप्ता, ललन झा, अरुण कुमार सिंह, धर्मेन्द्र चौरसिया, टिंकज कुमार सिंह, अमरेंद्र साह, उपेन्द्र दास, रवि कुमार, पप्पू कुमार, संजय कुमार सिंह, मदनेश सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, मयंक कुमार उर्फ़ मोनू सिंह, अजय झा, चन्दन झा, अरविन्द झा आदि ने अपनी अपनी विचार रखी और अभिषेक झा को जीत दिलाने के लिए अभी से ही लग जाने की एक स्वर में बात कही।
