न्यूज़ डेस्क, वैशाली। जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) द्वारा आज दिनांक 05.05.2026 को समाहरणालय, हाजीपुर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान कुल 07 मामलों पर क्रमवार विचार किया गया। इनमें से प्रखंड गोरौल, राजापाकर एवं भगवानपुर से संबंधित 03 मामलों को अंतिम आदेश हेतु रखा गया। शेष मामलों में आवश्यक अभिलेख, प्रतिवेदन एवं अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए विचाराधीन रखा गया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक शिकायतों के निष्पादन में पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं समुचित राहत उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वैशाली आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है
