वाणीश्री न्यूज़, पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने नई टीम की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में अक्षय आनंद (LiveCities) को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सागर कुमार (News Haat) को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) और अमर कुमार सिन्हा (बिहार पत्रिका) को मनोनीत किया गया है।
संगठन सचिव के पद पर संतोष श्रीवास्तव (लाइव खबर) को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर करुणा कुमारी (Patna Press), रोहित मेहता (BBN News), रौशन सनगही (Inquilab India, भागलपुर) और अंजनी पांडेय (प्रभात खबर) को जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त सचिव के रूप में राज कमल (प्रभात खबर), अरविंद जी (SDF न्यूज़), सुभाष यादव (जयनगर न्यूज़) तथा आदित्य कुमार (JamGhat Live) को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सिमरनजीत सिंह (बिहार न्यूज़) को ऑफिस सेक्रेटरी, रत्नेश पांडेय (Bihar News Today) को कोषाध्यक्ष तथा रवि भूषण (भारत वार्ता) को वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने कहा कि कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर योग्य एवं सक्रिय सदस्यों का मनोनयन जल्द किया जाएगा।
